डेली संवाद, फिरोजपुर। (सुनील प्रभाकर) Punjab News: विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी/मातृशक्ति द्वारा फिरोजपुर के बाजीदपुर खंड का शस्त्र पूजन कार्यक्रम फिरोजपुर छावनी नगर अध्यक्ष तरसेम पाल शर्मा की अध्यक्षता मे दुर्गा माता के मंदिर में रखा गया।
यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला
जिसमें बढ़-चढ़कर माता बहनों ने शस्त्रों का पूजन किया। भारत माता की जय घोष जैसे नारों के साथ नारी शक्ति का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रहे विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री अजय जैन ने माताओं व बहनों को संबोधित करते हुए समाज में नारी शक्ति की भूमिका क्या है, नारी को शक्ति की देवी क्यों कहा जाता है, इसकी जानकारी देते हुए नारी शक्ति को धर्म की रक्षा के लिए आगे आने को कहा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे विजय बहल जिला अध्यक्ष विहिप व हनी प्रभाकर आदि कार्यकर्ताओं मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने हिस्सा लिया।