Punjab News: मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को प्रारंभिक प्रकाशन की मतदाता सूचियाँ सौंपीं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. (Sibin C) ने राज्य की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को प्रारंभिक प्रकाशन की बिना फोटो वाली मतदाता सूची की सीडीज़ सौंपी हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान सिबिन सी. ने बताया कि 29 अक्टूबर 2024 को प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के समय पंजाब में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 12 लाख 81 हजार 800 है।

Sibin C
Sibin C

इनमें पुरुष मतदाता 1 करोड़ 11 लाख 84 हजार 385, महिलाएं 1 करोड़ 96 हजार 664, तीसरे लिंग के 751, एन.आर.आई 1610, दिव्यांग मतदाता 1 लाख 55 हजार 578 और सर्विस मतदाता 1 लाख 1 हजार 793 हैं।

मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई

उन्होंने आगे बताया कि इस समय पंजाब में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 24 हजार 446 है, जिसमें शहरी मतदान केंद्रों की संख्या 8062 और ग्रामीण मतदान केंद्रों की संख्या 16,384 है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए रैंप, पीने का पानी, लाइटिंग, बैठने के लिए कुर्सियाँ और शौचालयों की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 है। इस दौरान मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए 29 अक्टूबर से 28 नवंबर 2024 तक स्वीप गतिविधियाँ भी चलाई जाएँगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 9 नवंबर 2024 (शनिवार), 10 नवंबर (रविवार), 23 नवंबर (शनिवार) और 24 नवंबर 2024 (रविवार) को विशेष कैंप लगाए जाएँगे, जबकि प्रारंभिक मतदाता सूची पर दर्ज कराए गए दावे और आपत्तियों का निपटारा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2024 है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी 2025 (सोमवार) को प्रकाशित की जाएगी।

उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही

सिबिन सी. ने बताया कि जिन चार क्षेत्रों में इस समय उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है, उन क्षेत्रों में उक्त कार्यक्रम अलग तौर पर भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जारी किया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बैठक के दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें ताकि अंतिम मतदाता सूची को प्रकाशित करने की प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया जा सके।

बैठक में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के अलावा ज्वाइंट सीईओ सकतर सिंह बल्ल, डिप्टी सीईओ भारत भूषण बंसल (Bharat Bhushan Bansal), चुनाव अधिकारी अंजू बाला और सीईओ कार्यालय के अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *