JE Arrest Update: रिश्वत लेने वाले दो JE गिरफ्तार, 7 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। JE Arrest Update: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 जूनियर इंजीनियरों को गिरफ्तार किया है। दोनों JE ने 7 करोड़ के सफाई घोटाले में 28 लाख रुपए हड़पे थे। मामले का खुलासा होने के बाद दोनों जूनियर इंजीनियर 7 महीने से फरार चल रहे थे। ये मामला हरियाणा (Haryana) के कैथल का है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक दोनों जेई ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जो खारिज हो गई। जिसके बाद JE साहिल और जयदीप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

3 ठेकेदार और एक डिप्टी CEO फरार

इस घोटाले में 12 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इन 2 JE की गिरफ्तारी के बाद 3 ठेकेदार और एक डिप्टी CEO यानी 4 आरोपी फरार चल रहे हैं। कैथल एंटी करप्शन ब्यूरो इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कैथल की जिला परिषद को जनवरी 2021 में 31.64 करोड़ रुपए की ग्रांट मिली थी। इस ग्रांट में से 15.82 करोड़ रुपए सफाई कार्यों पर खर्च किए जाने थे। इस सफाई कार्य में कैथल के तालाबों के अलावा थ्री और फाइव पोंड सिस्टम और गोबर गैस प्लांट लगाया जाना था।

BRIBE
BRIBE

7 करोड़ हड़पे

ACB के मुताबिक अधिकारियों ने सफाई के लिए आए 15.82 करोड़ में से 10 करोड़ खर्च करने का दावा किया। हालांकि इसकी शिकायत हुई तो पता चला कि सिर्फ 3 ही करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। बाकी 7 करोड़ रुपया अधिकारियों-ठेकेदारों और अन्य आरोपियों ने मिलीभगत कर आपस में बांट ली।

पंचायतों ने की शिकायत

जब गांवों में काम नहीं हुआ तो पंचायतों को इसकी भनक लग गई। ग्राम पंचायतों ने तत्कालीन DC सुजान सिंह को इसकी शिकायत कर दी। डीसी ने इस मामले की जांच शुरू करा दी। इसके बाद पूर्व CPS रामपाल माजरा और विधायक लीलाराम के दखल के बाद मामला ACB को सौंप दिया गया। जांच में आरोप सही मिले तो 27 मई 2021 को ACB ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

BRIBE
BRIBE

एसडीओ, 3 जेई समेत 12 गिरफ्तार हो चुके

इस मामले में अब इन 2 जेई को मिलाकर 12 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जिनमें एसडीओ नवीन गोयत, अकाउंटेंट कुलवंत सिंह, जेई जसबीर सिंह, साहिल कुमार व जयदीप सिंह, ठेकेदार दिलबाग सिंह, अभय संधू, राजेश पूंडरी, अनिल गर्ग, रोहताश कुमार, कमलजीत सिंह और उनका सहयोगी ठेकेदार शेखर कुमार शामिल हैं।

इसके अलावा अभी 4 आरोपी फरार हैं। जिनमें डिप्टी CEO जसविंद्र सिंह और 3 ठेकेदार प्रवीण सरदाना, सुमित मिगलानी और तिलकराज शामिल हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *