Canada-Punjab News: कनाडा में पंजाब के युवक की मौत, घर में छाया मातम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada-Punjab News: कनाडा (Canada) में रोज किसी न किसी पंजाबी (Punjabi) की मौत हो रही है। पंजाब (Punjab) के तरनतारन (Tarn Taran) में रहने वाले एक व्यक्ति की कनाडा (Canada) के कैलगरी (Calgary) में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तरनतारन के गांव देव निवासी रूपिंदर सिंह उर्फ रूप के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक बीती रात कनाडा (Canada) में उसे दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद परिवार को उसकी मौत की खबर मिली। रूपिंदर सिंह की मौत से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है। गांव में उसकी पत्नी नवजोत कौर ने बताया- उसका पति करीब 7 महीने पहले कनाडा (Canada) के कैलगरी (Calgary) गया था।

A young woman holding a photo and mourning after her husband's death.
A young woman holding a photo and mourning after her husband’s death.

Canada में कुछ दिन पहले नौकरी मिली

नवजोत कौर के मुताबिक कनाडा में उसके पति रूपिंदर सिंह को कुछ दिन पहले ही नौकरी मिली थी। लेकिन कल पति के एक सहकर्मी का फोन आया कि पहले रूपिंदर को दिल का दौरा पड़ा और बाद में उसकी मौत हो गई।

परिवार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए अपनी ज़मीन बेच दी थी। इससे मिले पैसों से उन्होंने रूपिंदर को विदेश भेजने में 22 लाख रुपए खर्च कर दिए। उन्होंने बताया कि रूपिंदर सिंह की 5 साल की बेटी ने अपने पिता को खो दिया है।

शव को पंजाब लाने की गुहार

परिवार ने सरबत दा भला ट्रस्ट और पंजाब सरकार से अपने बच्चे के शव को देश वापस लाने के लिए मदद मांगी है ताकि उसका अंतिम संस्कार भारत में किया जा सके। रूपिंदर सिंह के पिता सरदूल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना सबकुछ बेचकर उसे विदेश भेज दिया था।



















Leave a Comment