Weather Update: पंजाब में बढ़ा तापमान, मौसम शुष्क रहने की संभावना; जाने अपने शहर में मौसम का हाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब (Punjab) में मौसम (Weather) लगातार बदल रहा है। पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश या आंधी की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 24 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सामान्य तापमान 2.4 डिग्री रहा है। सबसे अधिक तापमान 33.1 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले चार दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

सभी शहरों का तापमान 29 डिग्री के पार

पंजाब के लगभग सभी शहरों में दिन का औसत अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन में धूप भी काफी तेज हो गई है, जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है। ज्यादातर शहरों में तापमान 29 डिग्री से 33 डिग्री के बीच बना हुआ है।

वहीं, 1 मार्च से 22 मार्च तक राज्य में 59 फीसदी कम बारिश हुई है। इस दौरान सिर्फ 7.6 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान 18.6 एमएम बारिश होती है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

शहरों में ऐसे रहेगा मौसम

अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी। तापमान आज 13 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी। तापमान आज 12 से31 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी। तापमान आज 13 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी। तापमान आज 15 से 32 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी। तापमान आज 16 से 31 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।



















Leave a Comment