Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - लेटेस्ट खबरें - Skin Care Tips: स्किन को बिगाड़कर रख देंगी ये चीजें; हो सकता फायदे की जगह नुकसान

    Skin Care Tips: स्किन को बिगाड़कर रख देंगी ये चीजें; हो सकता फायदे की जगह नुकसान

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal16 May, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Skin Care Tips: स्किन को बिगाड़कर रख देंगी ये चीजें; हो सकता फायदे की जगह नुकसान
    Skin Care Tips
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Skin Care Tips: अपनी स्किन को खूबसूरत बनाए रखने के लिए हम कई नुस्खे आजमाते हैं। सोशल मीडिया पर किसी इंफ्लूएंसर का बताया कोई जुगाड़ हो या नानी-दादी के नुस्खे, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हम सबकुछ ट्राई करने को तैयार हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें (Things Which Can Harm Skin) हैं, जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां, अगर आप किसी घरेलु नुस्खे या DIY फेस मास्क में इन चीजों को मिलाते हैं, तो इससे आपके चेहरे की स्किन डैमेज हो सकती है। आइए जानें किन 6 चीजों (What Not to Apply on FAce) को चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए। चेहरे पर नहीं लगानी चाहिए ये चीजें (Avoid Applying These Things On The Skin)

    चीनी (Sugar)

    एक्सफोलिएट करने के लिए कई लोग अपने DIY फेस मास्क में चीनी मिला लेते हैं। लेकिन यह स्किन के लिए हानिकारक है। चीनी काफी हार्ड होती है और स्किन पर इसे रगड़ने से माइक्रो टीयरिंग हो सकती है। इससे त्वचा में जलन, रैशेज और इन्फेक्शन भी हो सकता है। इसलिए चीनी से चेहरा स्क्रब नहीं करना चाहिए। इसकी जगह चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह काफी बारीक होता है, जिससे स्किन को नुकसान नहीं पहुंचता।

    गर्म पानी (Hot Water)

    स्किन के पोर्स क्लीन करने के लिए कई लोग अपना चेहरा गर्म पानी से धोते हैं। लेकिन ऐसा करने से स्किन का नेचुरल मॉइश्चर खत्म हो सकता है और ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। इसलिए गर्म पानी की जगह हल्के गुनगुने या ठंडे पानी से चेहरा धोएं।

    नींबू (Lemon)

    नींबू का कई DIY फेस मास्क में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन नींबू में मौजूद एसिड स्किन का pH बिगाड़ सकता है। इसे स्किन पर लगाने से जलन, रैशेज और बर्निंग जैसी परेशानियां हो सकती है। खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो नींबू का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

    टूथपेस्ट (Toothpaste)

    Skin Care Tips
    Skin Care Tips

    पिंपल्स को ठीक करने के लिए कई लोग उस पर टूथपेस्ट लगा लेते हैं। लेकिन इसमें मौजूद मिंट, फ्लोराइड और केमिकल्स से स्किन को ड्राई और इरिटेट कर सकते हैं। इससे एक्ने की समस्या और बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको एक्ने की समस्या है भी, तो टूथपेस्ट की जगह सैलिसिलिक एसिड या टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें।

    बेकिंग सोडा (Baking Soda)

    बेकिंग सोडा स्किन का pH बेसिक कर देता है। इशके कारण ड्राइनेस, रैशेज, सूजन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए चेहरे पर कुछ भी ऐसा नहीं लगाना चाहिए, जो उसके नेचुरल pH बैलेंस को बिगाड़े।

    नारियल तेल (Coconut Oil)

    नारियल तेल कोमिडोजेनिक होता है, यानी इससे स्किन के पोर्स क्लॉग हो सकते हैं। इसलिए इसे चेहरे पर लगाने से ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और एक्ने की समस्या हो सकती है। इसलिए इसका इस्तेमाल सिर्फ बालों के लिए ही करें। चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए नॉन कोमिडोजेनिक मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।



















    No related posts.

    Coconut Oil Daily News Daily News In Hindi Daily Update DIY Hindi News Hot Water Latest News Latest News In Hindi Lemon Lifestyle News Lifestyle News In Hindi Skin Care Skin Care Tips Sugar Tips Today Hindi NEWS Toothpaste
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDaily Horoscope: उतार-चढ़ाव से भरा होगा आपका दिन, किसी को भी धनराशि उधार न दें; जाने आज का राशिफल
    Next Article Punjab News: पंजाब के इस जिले में ब्लास्ट, BSF जवान गंभीर रूप से घायल
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    19 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    By Mansi Jaiswal19 May, 20260

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.