Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने रामामंडी में खोला AAP का दफ्तर

    Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने रामामंडी में खोला AAP का दफ्तर

    Daily SamvadBy Daily Samvad1 January, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने रामामंडी में खोला AAP का दफ्तर
    जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने रामामंडी में खोला AAP का दफ्तर
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा सदस्य अशोक मित्तल की ओऱ से किया गया। पार्टी का कार्यालय रामामंडी स्थित बर्गर किंग वाली मार्किट में खोला गया है।

    इस अवसर पर उनके साथ मेयर वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना, लोकसभा इंचार्ज रमनीक सिंह रंधावा, योजना बोर्ड के जिला इंचार्ज अमृतपाल सिंह, चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, पूर्व मेयर जगदीश राजा, रमेश मित्तल, डॉ. बलजीत सिंह जोहल और काकू आहलूवालिया विशेष रूप से शामिल हुए।

    श्री सुखमणि साहिब का पाठ

    कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम श्री सुखमणि साहिब के पाठ से की गई, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। पाठ के उपरांत अरदास की गई और क्षेत्र की सुख-शांति, तरक्की तथा भाईचारे की कामना की गई। इसके बाद लंगर भी लगाया गया।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

    इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, युवाओं, महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यालय उद्घाटन के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला, क्योंकि लंबे समय से वे अपने क्षेत्र में एक ऐसे जनसंपर्क केंद्र की मांग कर रहे थे, जहां वे सीधे अपनी समस्याएं रख सकें।

    जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने रामामंडी में खोला AAP का दफ्तर
    जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने रामामंडी में खोला AAP का दफ्तर

    इलाकों का दौरा किया था

    इस मौके पर नितिन कोहली ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने जालंधर (Jalandhar) शहर के बाहर रामामंडी और आसपास के इलाकों का दौरा किया था। उस दौरान लोगों ने उनसे सीधा संवाद करते हुए क्षेत्र की कई जमीनी समस्याओं से अवगत करवाया था।

    नितिन कोहली ने कहा कि उस समय उन्होंने क्षेत्रवासियों से यह वादा किया था कि उनकी समस्याओं को केवल सुना ही नहीं जाएगा, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस व्यवस्था भी की जाएगी। इसी सोच के तहत रामामंडी में पार्टी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया, ताकि लोगों को अपनी बात रखने के लिए किसी दूर स्थान पर न जाना पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके। आज यह कार्यालय खुलना उसी वादे की पूर्ति है।

    कार्यालय आम जनता के लिए खुला रहेगा

    उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यालय आम जनता के लिए खुला रहेगा और यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशेष टीम इस कार्यालय में तैनात रहेगी, जो लोगों की शिकायतें दर्ज करेगी और संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करेगी।

    उन्होंने कहा कि जहां समस्या का समाधान मौके पर ही संभव होगा, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी और अन्य मामलों में समयबद्ध तरीके से फॉलो-अप किया जाएगा। नितिन कोहली ने जोर देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। “मेरा उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है।

    Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader
    Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader

    ईमानदार राजनीति और जनसेवा

    आम आदमी पार्टी की पहचान ही ईमानदार राजनीति और जनसेवा है। हम सत्ता में हों या न हों, जनता के साथ खड़े रहना और उनकी आवाज़ बनना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यालय जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगा।

    लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सही मायनों में आम जनता तक पहुंचे। इसके साथ ही यह कार्यालय जनसंवाद, जागरूकता कार्यक्रमों और विकास से जुड़े सुझावों का भी केंद्र बनेगा।

    पार्टी की इस पहल का स्वागत

    इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने आम आदमी पार्टी की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि क्षेत्र में इस तरह का कार्यालय खुलने से उन्हें अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लोगों ने नितिन कोहली के प्रति भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि यह कार्यालय रामामंडी और आसपास के इलाकों के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

    इस अवसर पर जसविंदर बिल्ला, लगनदीप सिंह, त्रिलोक सिंह सरन, परवीन पहलवान, अमरदीप कीनू, विक्की तुलसी, शिवम शर्मा, अरुण सैनी, हैप्पी मिन्हास, नरेश शर्मा, तरनदीप सिंह सनी, डॉ. राजेश बब्बर, परवीन पब्बी, जतिन गुलाटी, सुभाष शर्मा, लव रॉबिन, राजीव गिल, अशोक सभ्रवाल, दीपक कुमार, सोनू चड्ढा, मनजीत सिंह रावत, अजय चोपड़ा, गोल्डी मारवाहा, एमबी बाली, विजय वासन, अजय गिल, निखिल अरोड़ा और वार्ड नंबर 6,7, और 8 की सभी वेलफेयर सोसायटियों के लोग मौजूद थे।



















    No related posts.

    Aam Aadmi Party Punjab AAP Jalandhar AAP Office Inauguration AAP Punjab News Ashok Mittal MP Jalandhar Central constituency Jalandhar News Local News Jalandhar Nitin Kohli Public Outreach Center Punjab Politics Rama Mandi Jalandhar
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: जालंधर के इंस्पैक्टर और क्लर्क समेत चार अफसरों पर गिरी गाज
    Next Article Jalandhar: जालंधर में आज कई रास्ते बंद, 22 जगहों से ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.