Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar: जालंधर में आज कई रास्ते बंद, 22 जगहों से ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

    Jalandhar: जालंधर में आज कई रास्ते बंद, 22 जगहों से ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

    Daily SamvadBy Daily Samvad2 January, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar: जालंधर में आज कई रास्ते बंद, 22 जगहों से ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान
    Traffic Divert Route
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: Guru Gobind Singh Jayanti Nagar Kirtan Today Traffic Diverted at 22 Points in Jalandhar – श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर आज शुक्रवार को जालंधर शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसे लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल है। नगर कीर्तन के मद्देनज़र ट्रैफिक पुलिस जालंधर ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और शहर के 22 प्रमुख चौकों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

    जालंधर (Jalandhar) पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक रूट की यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी। नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर से होगी और विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस इसी गुरुद्वारे में आकर संपन्न होगी।

    Nagar Kirtan Route Jalandhar
    Nagar Kirtan Route Jalandhar

    संगत के लिए लंगर की व्यवस्था

    नगर कीर्तन के दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों पर संगत के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है। इसके साथ ही कई रास्ते बंद किए गए हैं।

    इन रास्तों पर निकलेगा नगर कीर्तन

    जानकारी के अनुसार नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोबिंदगढ़ से शुरू होकर एसडी कॉलेज, भारत सोडा फैक्ट्री, रेलवे रोड, मंडी फैंटनगंज, गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक तक।

    भगत सिंह चौक से पंज पीर चौक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरा गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), रैनक बाजार और मिलाप चौक से होते हुए निकलेगा।

    Traffic Divert Route
    Traffic Divert Route

    इन मार्गों पर नगर कीर्तन के दौरान यातायात पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रहेगा। ऐसे में आम जनता को इन सड़कों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

    इन 22 चौकों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

    ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मदन फ्लोर मिल चौक, अलास्का चौक, टी-पॉइंट रेलवे स्टेशन, इकहरी पुली दमोरिया पुल, किशनपुरा चौक-रेलवे फाटक, दुआबा चौक-रेलवे फाटक, पटेल चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

    इसके बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, टी-पॉइंट शक्ति नगर, नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मखदूमपुरा गली, प्लाजा चौक, श्रीराम चौक (कंपनी बाग), मिलाप चौक और शास्त्री मार्केट चौक पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

    इन चौकों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा ताकि नगर कीर्तन सुचारु रूप से निकाला जा सके और किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

    Traffic
    Traffic

    लिंक रोड का करें इस्तेमाल

    ट्रैफिक पुलिस जालंधर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नगर कीर्तन के दौरान शहर के अंदरूनी और प्रमुख चौकों की बजाय लिंक रोड और बाईपास का प्रयोग करें। इससे न केवल उन्हें ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि नगर कीर्तन में शामिल संगत को भी सुविधा होगी।

    किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 जारी किया है। पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से संयम और सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो सके।



















    No related posts.

    Guru Gobind Singh Jayanti Guru Gobind Singh Prakash Parv Jalandhar News Jalandhar News Today Jalandhar Traffic Diversion Jalandhar Traffic Diverted Jalandhar Traffic Police Nagar Kirtan Jalandhar Nagar Kirtan Route Jalandhar Punjab News Punjab Religious News Sikh Festival Jalandhar Traffic Advisory Jalandhar
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: जालंधर सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली ने रामामंडी में खोला AAP का दफ्तर
    Next Article Jalandhar News: जालंधर में बड़ा हादसा, शराब ठेका जलकर राख, इलाके में दहशत
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.