Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Jalandhar News: पंजाब में शुरू होगी एशियाई हॉकी चैंपियनशिप: नितिन कोहली

    Jalandhar News: पंजाब में शुरू होगी एशियाई हॉकी चैंपियनशिप: नितिन कोहली

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal30 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Jalandhar News: पंजाब में शुरू होगी एशियाई हॉकी चैंपियनशिप: नितिन कोहली
    Asian Hockey Championship to Begin- Nitin Kohli
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में पहली बार आयोजित होने जा रही एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी, जबकि इसका समापन 5 नवंबर को किया जाएगा। यह टूर्नामेंट राज्य के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए हॉकी पंजाब (Punjab) के अध्यक्ष और हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए निरीक्षण टीम मोहाली से जालंधर पहुंची है। टीम अपनी रिपोर्ट हॉकी इंडिया को सौंपेगी, जिसके बाद इसे एशियाई हॉकी महासंघ को भेजा जाएगा और अंतिम तारीखों की घोषणा की जाएगी।

    सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंचे

    कोहली ने बताया कि टूर्नामेंट के उद्घाटन और समापन मैच मोहाली के स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि बाकी सभी मैच जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम (बर्लटन पार्क) में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, चीन, कोरिया, जापान और मलेशिया सहित कई बड़ी टीमें भाग लेंगी, जबकि अन्य टीमों के शामिल होने की भी संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    निरीक्षण के दौरान हॉकी इंडिया के डायरेक्टर (ऑपरेशन) विक्रम सिंह, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी और पंजाब खेल विभाग के सहायक निदेशक गुरजंट सिंह, जालंधर के सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू, हरमीक सिंह पवार, संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान स्टेडियम की तैयारियों और सुविधाओं का जायजा लिया गया।

    स्टेडियम की तस्वीर पूरी तरह बदल दी जाएगी

    कोहली ने बताया कि टूर्नामेंट से पहले स्टेडियम की तस्वीर पूरी तरह बदल दी जाएगी और खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के लिए अलग मैदान भी तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण रिपोर्ट 2 से 3 दिनों में आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बर्लटन पार्क का काम अंतिम चरण में है और 70 से 80 करोड़ रुपये की इस परियोजना का उद्घाटन भी टूर्नामेंट के साथ करने की योजना है।

    अंत में, नितिन कोहली ने आम आदमी पार्टी के केंद्रीय हल्का इंचार्ज के रूप में कहा कि पंजाब सरकार इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर नई पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रही है।



















    No related posts.

    Asian Hockey Championship Begin in Punjab Hockey Championship Jalandhar Jalandhar News Nitin Kohli अक्टूबर एशियाई हॉकी चैंपियनशिप नितिन कोहली पंजाब
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: जालंधर में व्यक्ति की रहस्यमयी मौत, खून से सना मिला शव
    Next Article PunjPunjab News: पंजाब में AAP नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी के खिलाफ भी FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.