Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - PunjPunjab News: पंजाब में AAP नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी के खिलाफ भी FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा

    PunjPunjab News: पंजाब में AAP नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी के खिलाफ भी FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा

    Daily SamvadBy Daily Samvad30 March, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    PunjPunjab News: पंजाब में AAP नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी के खिलाफ भी FIR दर्ज, हुआ बड़ा खुलासा
    Arrested
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: मोहाली में रियल एस्टेट से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 13 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है। इस मामले में उसकी पत्नी बलजीत कौर और एक अन्य साथी बिक्रम सूरी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश कुमार सोमन उर्फ रॉकी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से रियल एस्टेट कारोबार और राजनीति से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वास भंग और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

    कोहरी की शिकायत पर FIR

    यह मामला पंजाब (Punjab) के मोहाली के सेक्टर-70 निवासी हरमनजीत सिंह कोहरी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे अपने राजनीतिक रसूख का डर दिखाया और पैसे वापस मांगने पर गैंगस्टरों से जान से मारने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दीं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    पुलिस ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह एक अन्य केस में अदालत में पेशी के लिए आया हुआ था। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, वह मौके से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे काबू कर लिया। इस घटना के दौरान कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

    प्रॉपर्टी खरीदने का प्रस्ताव

    शिकायत के अनुसार, जनवरी 2025 में राकेश सोमन ने कोहरी को सेक्टर-70 स्थित एक प्रॉपर्टी खरीदने का प्रस्ताव दिया था। बाद में उसने हसनपुर गांव (लल्लू) के पास भरतमाला हाईवे के किनारे 22 एकड़ जमीन में 50-50 साझेदारी का ऑफर दिया। इस डील की कुल कीमत 55 करोड़ रुपये बताई गई।

    कोहरी ने अपने निवेशकों के जरिए करीब 13 करोड़ 10 लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में आरोपी को दिए। यह राशि नकद और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से उसकी कंपनियों के खातों में जमा कराई गई। जुलाई 2025 में आरोपी ने जमीन की सेल डीड दिखाई, लेकिन बाद में पता चला कि वह जमीन नो-कंस्ट्रक्शन जोन में आती है।

    40 लाख रुपये प्रति एकड़

    जांच में यह भी सामने आया कि जमीन की वास्तविक कीमत करीब 40 लाख रुपये प्रति एकड़ थी, जबकि पीड़ित से 2.25 से 2.80 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से पैसे लिए गए। इसके अलावा खसरा नंबर और राजस्व रिकॉर्ड में भी गड़बड़ी पाई गई।

    शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब पीड़ित और उसके निवेशकों ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने हथियार दिखाकर जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए। साथ ही उसने अपने राजनीतिक संबंधों का हवाला देते हुए धमकियां दीं और झूठे केसों में फंसाने की चेतावनी भी दी।

    रोपड़ रेंज के डीआईजी की जांच

    इस मामले की शिकायत 9 जनवरी 2026 को रोपड़ रेंज के डीआईजी को भेजी गई थी। इसके बाद जांच के आदेश दिए गए और 19 फरवरी 2026 को मटौर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 और 318 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    राकेश सोमन का राजनीतिक बैकग्राउंड भी चर्चा में है। वह मूल रूप से होशियारपुर का रहने वाला है। 2024 लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उसे उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि, बाद में उसने पार्टी छोड़ दी और भगवंत मान की मौजूदगी में AAP में शामिल हो गया।

    सख्त कार्रवाई की जाएगी

    पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यदि अन्य लोग भी इसमें शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल बढ़ गई है।



















    No related posts.

    13 crore scam 13 करोड़ घोटाला AAP leader arrested AAP नेता गिरफ्तार Mohali fraud case Mohali News Political leader fraud Property fraud case Punjab Crime News Punjab Police Action Real estate cheating case Real estate scam India जमीन धोखाधड़ी मामला पंजाब क्राइम न्यूज़ पंजाब पुलिस कार्रवाई प्रॉपर्टी फ्रॉड केस मोहाली ठगी मामला मोहाली समाचार राजनीतिक नेता ठगी रियल एस्टेट घोटाला
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: पंजाब में शुरू होगी एशियाई हॉकी चैंपियनशिप: नितिन कोहली
    Next Article Punjab Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर, पंजाब-हरियाणा में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.