Punjab News: पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियार और गोला-बारूद के साथ एक गिरफ्तार

अमृतसर (Amritsar) और मोहाली की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी को भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Pakistan's ISI-backed cross-border terror module
Highlights
  • अमृतसर में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
  • भारी हथियार और गोला-बारूद बरामद
  • आई.एस.आई. से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने पिस्तौल और 4-हैंड ग्रेनेड बरामद किए है। इसके साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी अमृतसर (Amritsar) और मोहाली की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक आरोपी को भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली ने एक संयुक्त ऑपरेशन दौरान पाकिस्तान के आई.एस.आई. द्वारा बनाए गए एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस दौरान उन्होंने इस मॉड्यूल से जुड़े एक आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पंजाब DGP गौरव यादव ने अपने X हैडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि आरोपी के कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड, दो विदेशी निर्मित पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।

यह बरामदगी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इससे संभावित बड़े आतंकी नेटवर्क की गतिविधियों का संकेत मिलता है। इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने, उन्हें ट्रैक करने और गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच में जुटी हुई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *