Bomb Threat: शहर के तीन नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दहशत का माहौल

बरनाला (Barnala) जिले के तीन नामी स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद पूरे शहर में डर और दहशत का माहौल बन गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Bomb Threat
Highlights
  • तीन नामी स्कूलों को बम की धमकी
  • ई-मेल के जरिए भेजी गई धमकी
  • अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में चिंता का माहौल
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बरनाला। Bomb Threat: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबर है कि ई-मेल के जरिए तीन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बरनाला (Barnala) जिले के तीन नामी स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद पूरे शहर में डर और दहशत का माहौल बन गया। यह धमकी टंडन इंटरनेशनल स्कूल, वाई.एस. ग्रुप और आर्यभट्ट स्कूल को दी गई है।

ई-मेल के जरिए मिली धमकी

जानकारी देते हुए टंडन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर शिव सिंगला ने बताया कि जब उन्होंने सुबह स्कूल की आधिकारिक ई-मेल चेक की तो उसमें बम की धमकी वाली मेल मिली। जांच करने पर पता चला कि यह मेल सिर्फ उनके स्कूल को ही नहीं, बल्कि शहर के दो अन्य बड़े स्कूलों—वाई.एस. ग्रुप और आर्यभट्ट स्कूल को भी भेजी गई थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

धमकी की खबर मिलते ही स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इस घटना की सूचना जिला पुलिस प्रमुख को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *