Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 728.48 करोड़ रुपये जारी, इन परिवारों को मिला सीधा लाभ

    Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 728.48 करोड़ रुपये जारी, इन परिवारों को मिला सीधा लाभ

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal20 April, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 728.48 करोड़ रुपये जारी, इन परिवारों को मिला सीधा लाभ
    Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और लोक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए गरीब और जरूरतमंद वर्गों के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मान सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के लिए 728.48 करोड़ रुपये की राशि जारी की है, जिससे 1.43 लाख से अधिक लाभार्थियों को सीधा लाभ मिला है।

    सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने कहा कि आशीर्वाद स्कीम गरीब परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है, जिससे बेटियों के विवाह के समय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की बेटियों के आत्म-सम्मान, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित बनाना भी है।

    DR. Baljit Kaur Punjab Government
    DR. Baljit Kaur Punjab Government

    स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र

    मंत्री ने बताया कि कोई भी परिवार जो पंजाब का स्थायी निवासी हो और गरीबी रेखा से नीचे आता हो, तथा अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों या आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित हो, वह इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र है। उन्होंने आगे बताया कि एक परिवार की दो बेटियों के विवाह के लिए इस स्कीम के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जब किसी गरीब परिवार की बेटी का विवाह होता है तो माता-पिता के लिए यह खुशी के साथ-साथ चिंता का भी समय होता है, लेकिन पंजाब सरकार की आशीर्वाद स्कीम ने हजारों परिवारों की चिंताओं को कम करके उनके घरों में खुशियों के दीये जलाए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्कीम गरीब माता-पिता के लिए एक मजबूत सहारा बन रही है, जिससे वे अपनी बेटियों को इज्जत, सम्मान और खुशहाल भविष्य के साथ विदा करने में सक्षम बन रहे हैं।

    जरूरतमंद परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे

    मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर योग्य लाभार्थी को समय पर और पारदर्शी तरीके से स्कीम का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदनों के निपटारे में देरी न की जाए ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे।

    डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह की लोक-हितैषी स्कीमों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर बेटी के चेहरे पर मुस्कान लाना और हर परिवार को मजबूत बनाना है।



















    No related posts.

    Aashirwad Scheme Benefit Dr. Baljit Kaur Punjab Punjab Government आशीर्वाद स्कीम डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार परिवारों को लाभ
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP News: मुख्यमंत्री योगी ने गेहूं खरीद में किसानों को दी बड़ी राहत
    Next Article Jalandhar News: कबाड़ गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप, कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.