डेली संवाद, चंडीगढ़। Indigo Flight Blast: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चंडीगढ़ में इंडिगो फ्लाइट में बड़ा धमाका हुआ है जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो (Indigo) फ्लाइट 6E 108 में बड़ा धमाका हुआ है। बता दे कि ये ब्लास्ट पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया। इससे 5 यात्री घायल हो गए। पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था।

यात्रियों को वहां से निकाला

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, जिससे यात्री घबरा गए। यात्रियों को वहां से निकाला गया। क्रू मेंबर्स ने तुरंत फायर सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। वहीं अभी तक यह साफ नहीं हुआ के पावर बैंक ब्लास्ट कैसे हुआ।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस और एयरपोर्ट अथारिटी की टीमें जांच कर रही है। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत विमान खाली कराया गया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से टर्मिनल तक पहुंचाया गया, जहां एयरलाइन की टीम उनकी सहायता में जुटी रही।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version