डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सरकार ने सोने और चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। इससे आज सोने और चांदी की कीमत में भारी उछाल आई है। एमसीएक्स (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोना 10,000 रुपये से अधिक उछला है जबकि चांदी की कीमत में 18,000 रुपये की तेजी आई है।

केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इसी के चलते 10 ग्राम सोने का भाव 1.63 लाख रुपए और 1 किलो चांदी का भाव 2.97 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

कुल प्रभावी टैक्स 15%

सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में वित्त मंत्री सीतारमण ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की थी।

Gold-Silver Price
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

5 जून वाला सोना पिछले सत्र में 1,53,442 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,54,851 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 10,002 रुपये की तेजी के साथ 1,63,444 रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी की कीमत में भी काफी तेजी आई है।

3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,79,062 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी और आज यह 2,90,224 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 18,540 रुपये यानी 6.64 फीसदी तेजी के साथ 2,97,602 रुपये पर पहुंच गई। 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 18,657 रुपये की तेजी के साथ 3,032,50 रुपये पहुंच गई।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version