डेली संवाद, जालंधर। Power Cut in Jalandhar: जालंधर (Jalandhar) में आज (मंगलवार) दोपहर करीब एक घंटे के लिए बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। Punjab State Power Corporation Limited (पावरकॉम) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक बिजली कट लगाया जाएगा।

जालंधर (Jalandhar) में इस दौरान कोट सदीक क्षेत्र और आसपास के कई इलाकों में सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, 66 केवी कोट सदीक सब-स्टेशन में आवश्यक मरम्मत और तकनीकी कार्य किए जाने हैं। इसी कारण इस सब-स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

Power Cut in Punjab

इन इलाकों में बिजली कटौती

विभाग का कहना है कि यह काम भविष्य में गर्मियों के दौरान होने वाले बड़े बिजली संकट और अनियोजित पावरकट से बचाव के लिए किया जा रहा है। बिजली कटौती का असर गांव धालीवाल, गाखल, चोगावां, सेहझंगी और कोट सदीक समेत कई रिहायशी इलाकों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा काला संघिया रोड, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, थिंद एन्क्लेव, ईश्वर कॉलोनी, गुरु नानक नगर और बस्ती शेख क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

यहां भी बिजली रहेगी गुल

वहीं, जैना नगर, दशमेश नगर, गुरमहर एन्क्लेव, राज एन्क्लेव, गीता कॉलोनी, जनक नगर, बड़ा बाजार, चोपड़ा कॉलोनी, बलदेव नगर, राजा गार्डन और उजाला नगर के लोगों को भी इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पावरकॉम ने लोगों से अपील की है कि वे तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version