डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: आज पंजाब (Punjab) के छह जिलों और चंडीगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर 16 मई से 20 मई तक पांच दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग (IMD) अनुसार गुरुवार की तुलना में तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई है, जो सामान्य के करीब रहा। वहीं बठिंडा में तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। ठंडी पहाड़ी हवाओं के अवरोध के कारण पारा लगातार बढ़ रहा है।
हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा
मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, अमृतसर, होशियारपुर और मुक्तसर में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की संभावना है। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
दक्षिण-पश्चिम मानसून के 16 मई, 2026 के आसपास दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए मौसम अनुकूल हो रहा है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
लद्दाख और आसपास के इलाकों में स्थित पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है। दक्षिण हरियाणा और आसपास के इलाकों में स्थित चक्रवाती परिसंचरण भी कमजोर हो गया है।
