डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण समुदायों में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करें ताकि समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत जनमत तैयार हो सके।

शिकायतों का निपटारा

प्रदेश के सभी SDM दहेज निषेध अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी शिकायतों का निपटारा करना, जागरूकता फैलाना और दहेज कानून के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाना।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरकार ने स्पष्ट किया कि दहेज मांगना और देना दोनों ही कानूनन दंडनीय अपराध हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version