Skip to content

Punjab News: 18 महीने में 76,751 नशा तस्कर गिरफ्तार, 3,776 किलो हेरोइन और रु21.99 करोड़ ड्रग मनी बरामद

Punjab News: 18 महीने में 76,751 नशा तस्कर गिरफ्तार, 3,776 किलो हेरोइन और रु21.99 करोड़ ड्रग मनी बरामद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर नशों के खिलाफ शुरू किए गए निर्णायक अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 18 महीने पूरे हो गए हैं। इस दौरान पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 58,924 एफआईआर दर्ज कर 3776 किलोग्राम हेरोइन सहित 76,751 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

इस नशा विरोधी अभियान की शुरुआत से ही पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब पुलिस द्वारा राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रोजाना एक साथ तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

21.99 करोड़ रुपये की ड्रग मनी जब्त

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), कानून एवं व्यवस्था, एस.पी.एस. परमार ने बताया कि 3776 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस ने 944 किलोग्राम अफीम, 448 क्विंटल चूरा-पोस्त, 129 किलोग्राम चरस, 1298 किलोग्राम गांजा, 70 किलोग्राम आईसीई, 62.33 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 21.99 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है।

इस दौरान पुलिस टीमों ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान को 224वें दिन भी जारी रखते हुए 598 छापेमारियां कीं और चार हथियारों सहित 370 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। वहीं, 164 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई और पांच भगोड़े अपराधियों को भी काबू किया गया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सुझाव भी साझा कर सकते हैं।