Skip to content

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: सरकार की बड़ी कार्ऱवाई, पुलिस थाने के इंस्पैक्टर को किया लाइन हाजिर, DCP को हटाया, जाने पूरा मामला

लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार श्रद्धा, रश्मि और तनवीर उर्फ दानिश पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया। गिरफ्तारी न होने पर DCP मध्य विक्रांत वीर को हटाया गया और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया।

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: सरकार की बड़ी कार्ऱवाई, पुलिस थाने के इंस्पैक्टर को किया लाइन हाजिर, DCP को हटाया, जाने पूरा मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लखनऊ। Lucknow Shiva Sharma Murder Case: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही श्रद्धा (Shraddha Sharma), रश्मि और तनवीर उर्फ दानिश के मामले ने सरकार ने बड़ी कार्ऱवाई की है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में एक डीसीपी और एक इंस्पैक्टर पर गाज गिरी है। पता चला है कि फरार चल रहे श्रद्धा दूबे समेत तीनो आरोपी नेपाल से सोनौली बार्डर से निकलकर लखनऊ हाई कोर्ट आए और फिर फरार हो गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

इस खबर के बाद सरकार ने बड़ी कार्ऱवाई करते हुए डीसीपी मध्य विक्रांत वीर को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि श्रद्धा (Shraddha Sharma) यहां थोड़ी देर के लिए रुकी। हाई कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। इसके बाद एक्सप्रेसवे से आगरा और वहां से सहारनपुर जा पहुंची।

इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया

पुलिस ने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए घोषित इनाम की राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा के बुर्का पहनकर गोरखपुर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम उसकी लोकेशन के आधार पर वहां पहुंची थी। हालांकि, पुलिस को सफलता नहीं मिली और वह पकड़ में नहीं आ सकी।

लखनऊ हाईकोर्ट परिसर पहुंचने का दावा

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, श्रद्धा लखनऊ में कुछ समय के लिए रुकी थी। इस दौरान हाईकोर्ट परिसर में एक अधिवक्ता ने उससे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद उसके एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा और फिर सहारनपुर पहुंचने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की निगरानी और फरार आरोपितों की आवाजाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, उनके यात्रा मार्ग और हाईकोर्ट पहुंचने से संबंधित दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो जारी कर श्रद्धा ने खुद को बताया बेकसूर

इस बीच, रविवार देर शाम श्रद्धा ने एक समाचार एजेंसी को वीडियो बयान जारी कर खुद को बेकसूर बताया। हालांकि, वीडियो किस स्थान पर रिकॉर्ड किया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

श्रद्धा ने अपने बयान में घटना को आत्महत्या बताया और नेपाल से पहले जारी वीडियो में कही गई बातों को दोहराया। दूसरी ओर, मामले में पुलिस की जांच जारी है। श्रद्धा की ओर से लगाए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय

शिवा शर्मा हत्याकांड में तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। इनाम की राशि बढ़ाने और अधिकारियों पर कार्रवाई के बावजूद आरोपितों का अब तक गिरफ्तार नहीं होना जांच एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है।

फिलहाल, पुलिस की टीमें फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हैं। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों पर नजर बनी हुई है।