डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने किसानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि पंजाब पुलिस द्वारा अज्ञात 400 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा (Bathinda)के रामपुरा फूल गांव के जिओंद गांव में भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के किसानों के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद पंजाब पुलिस ने करीब 400 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

किसानों ने किया था प्रदर्शन
बता दें कि बुधवार को जिओंद गांव में प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर झड़प हुई थी। वहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। दरअसल किसान अपनी शिकायतों को लेकर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर दर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांवों में ही रोक दिया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
इसके बाद जिओंद गांव में दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ। इस घटना में 400 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अभी तक इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।









