IAS Secretary Suicide: सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर IAS अफसर के सेक्रेटरी ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

हरियाणा सचिवालय (Haryana Secretariat) की छठी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई है। वह IAS अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
Highlights
  • सचिवालय से कूदकर एक कर्मचारी ने की आत्महत्या
  • मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई
  • IAS अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे मृतक
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। IAS Secretary Suicide: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हरियाणा सचिवालय भवन से कूदकर एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय (Haryana Secretariat) की छठी मंजिल से कूदकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई है। वह IAS अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे।

मची अफरा-तफरी

इस घटना से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने सचिवालय की सबसे ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR

बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले भी मृतक ने छत से कूदने की कोशिश की थी। तब लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था। जानकारी अनुसार गणेश दास अरोड़ा की इसी साल अक्टूबर में होनी रिटायरमेंट थी। इनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गणेश ने दोपहर 12:24 बजे सुसाइड किया। वह अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। काम करते- करते अचानक बिना किसी को कुछ बताए अपनी कुर्सी से खड़े हो गए। इसके बाद सचिवालय की छठीं बिल्डिंग पर जाकर खड़े हो गए। ऑफिस के लोग कुछ समझते इससे पहले ही उन्होंने बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *