Jalandhar News: पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने नगर निगम के कमिश्नर और मेयर से वार्ड नंबर 22 में सफाई की मांग

Daily Samvad
2 Min Read
Rajinder Beri demanded Mayor clean main road in Ward No. 22
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar  News: आज नगर निगम के वार्ड नंबर 22 के इलाके में महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू और राम विहार जाने वाली मेन सड़क बहुत बुरी हालत में है। जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने आज फेसबुक पर लाइव होकर नगर निगम के कमिश्नर और मेयर से मांग की कि वार्ड नंबर 22 की मेन सड़क बहुत बुरी हालत में है।

हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। डिवाइडर पर घास उग आई है। लाइट के खंभे गिर गए हैं। यह कूड़ा आज का नहीं बल्कि कई महीनों से यहां पड़ा है।

Residents approach Permanent Lok Adalat against illegal garbage dump in Jalandhar

नगर निगम कमिश्नर और मेयर से मांग की

इस कॉलोनी में लोगों ने इतने सुंदर घर बनाए हैं। वे सरकार को टैक्स देते हैं, लेकिन सरकार लोगों को बेसिक सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों को सीवरेज खुलवाने के लिए पिटीशन लिखनी पड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

राजिंदर बेरी ने नगर निगम कमिश्नर और मेयर से मांग की कि इन कॉलोनियों में भी लोग रहते हैं, इन कॉलोनियों के लोग भी टैक्स देते हैं, इन कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था इतनी खराब क्यों है, इस सड़क को जल्द से जल्द साफ करवाने की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ वार्ड नंबर 22 के इंचार्ज सुरिंदर सिंह पप्पा, राहुल कुमार, सरबजोत सिंह मौजूद थे।















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *