Delhi Liquor Scam: कोर्ट से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर लगाया साज़िश का आरोप

कोर्ट का फैसला आने के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, "आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है।" इसके बाद से केजरीवाल और सिसोदिया अपने समर्थकों के साथ रोड शो किया।

Muskaan Dogra
3 Min Read
अरविंद केजरीवाल ने आप ऑफिस में की प्रेस कांफ्रेंस
Punjab Government
Highlights
  • केजरीवाल और सिसोदिया को CBI केस में मिली राहत
  • केजरीवाल का दावा: "सच की जीत, अधर्म की हार"
  • प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर साज़िश के आरोप
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Liquor Scam: शराब घोटाला केस (Delhi Liquor Scam) में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए CBI केस में बरी कर दिया है।

वहीं कोर्ट का फैसला आने के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, “आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है।” इसके बाद से केजरीवाल और सिसोदिया अपने समर्थकों के साथ रोड शो किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस भी की।

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

साज़िश रचने का लगाया आरोप

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर साज़िश रचने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देता हूं कि दिल्ली में दोबारा चुनाव करवाकर दिखाएं। यदि बीजेपी की 10 से ज़्यादा सीट आ जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।”

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

केजरीवाल ने कहा- आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। मोदी-शाह ने हमारे खिलाफ इतने केस बनाए। हमारे पीछे ED, CBI, पुलिस छोड़ी। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेल में थे, लेकिन आप कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा “पिछले चार साल से ईडी, सीबीआई और दूसरी एजेंसियों के इस्तेमाल से हमारे ऊपर कथित शराब घोटाले का आरोप लगाया गया। सीबीआई और ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दाख़िल की। अभी ट्रायल शुरू भी नहीं हुआ था। कोर्ट को सिर्फ़ यह देखना था कि ट्रायल आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सामग्री है या नहीं। कोर्ट ने कहा ऐसा एक भी सबूत नहीं है जिसके आधार पर ट्रायल चलाया जा सके।”

दो लोगों ने मिलकर रचा षड्यंत्र

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि “यह पूरा षड्यंत्र दो लोगों ने मिलकर रचा। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने मिलकर आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने की साज़िश रची। आज उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। मैंने सिर्फ़ ईमानदारी कमाई है, पैसा नहीं। “















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *