Jalandhar News: जालंधर में पिस्तौल के बल पर कारोबारी से लूट, इलाके में मचा हड़कंप

दुकानदार ने शोर मचाया और लुटेरों का पीछा भी किया, मगर दोनों आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस को उनकी पहचान करने में मदद मिल सकती है।

Daily Samvad
3 Min Read
Loot at Gunpoint
Punjab Government
Highlights
  • ‘कमल टूर एंड ट्रेवल्स’ मनी ट्रांसफर की दुकान पर लूट
  • पिस्तौल के बल पर 600 यूरो लूट ले गए लुटेरे
  • पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर के मकसूदां इलाके में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां स्थित ‘कमल टूर एंड ट्रेवल्स’ नामक मनी ट्रांसफर की दुकान पर दो हथियारबंद युवकों ने पिस्तौल के बल पर 600 यूरो लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वारदात जालंधर (Jalandhar) के मकसूदां क्षेत्र में स्थित दुकान पर उस समय हुई जब दो युवक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक बिना नकाब के थे। उनमें से एक युवक दुकान के अंदर दाखिल हुआ और खुद को ग्राहक बताते हुए दुकानदार से बातचीत शुरू कर दी। उसने कहा, “मेरी बहन विदेश जा रही है, उसके लिए 600 यूरो की जरूरत है।”

Loot in Jalandhar
Loot in Jalandhar

600 यूरो की लूट

दुकानदार ने बताया कि युवक ने बेहद शातिराना अंदाज में उन्हें अपनी बातों में उलझाए रखा। उसने भरोसा दिलाया कि वह रकम क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन कर तुरंत ट्रांसफर कर देगा। इस दौरान उसने पानी पीने का बहाना बनाकर दुकानदार का ध्यान भटकाने की भी कोशिश की। युवक की बातों पर भरोसा करते हुए दुकानदार ने 600 यूरो टेबल पर रख दिए ताकि भुगतान कन्फर्म होने पर उसे सौंप दिए जाएं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

लेकिन जैसे ही दुकानदार ने अपने खाते में ट्रांजैक्शन चेक की, उन्हें पता चला कि पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। जब उन्होंने युवक से इस बारे में सवाल किया, तो आरोपी ने अचानक पिस्तौल निकाल ली और उन्हें धमकाने लगा। दुकानदार, जो सेना से रिटायर बताए जा रहे हैं, ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे को समझाने और रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने तेजी से टेबल पर रखे 600 यूरो उठाए और बाहर खड़ी बाइक की ओर भाग गया।

सीसीटीवी में केद हुई लूट

दुकानदार ने शोर मचाया और लुटेरों का पीछा भी किया, मगर दोनों आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं, जिससे पुलिस को उनकी पहचान करने में मदद मिल सकती है।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले योजना बनाई हुई थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *