Mohan Bhagwat: चंडीगढ़ में 9 मार्च को ‘भारतीय शिक्षा दृष्टि’ के पंजाबी संस्करण का होगा विमोचन

पुस्तक के पंजाबी संस्करण का औपचारिक विमोचन आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर सिंह (Banvir Singh) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्या भारती (Vidya Bharati) उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा (Vijay Nadda) भी मौजूद रहेंगे।

Daily Samvad
3 Min Read
Mohan Bhagwat RSS Book
Punjab Government
Highlights
  • RSS का चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन
  • ‘भारतीय शिक्षा दृष्टि’ पुस्तक में भारतीय परंपरा
  • सामाजिक कार्यकर्ता भी भाग लेंगे
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Mohan Bhagwat: चंडीगढ़ (Chandigarh) में 9 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ‘भारतीय शिक्षा दृष्टि’ पुस्तक के पंजाबी संस्करण का विमोचन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे आयोजित होगा, जिसमें शिक्षा और समाज जीवन से जुड़े अनेक प्रमुख व्यक्तित्व शामिल होंगे।

यह पुस्तक RSS के चीफ मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) द्वारा वर्ष 2010 से 2020 के बीच शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए विभिन्न संबोधनों और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) की अखिल भारतीय प्रतिनिध सभा (Akhil Bharatiya Pratinidhi Sabha) में पारित शिक्षा संबंधी प्रस्तावों का संग्रह है। अब इस महत्वपूर्ण सामग्री को पंजाबी भाषा में प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग भारतीय शिक्षा दृष्टि और विचारों को समझ सकें।

Banbir ji Book
Banbir ji Book

विजय नड्डा भी रहेंगे मौजूद

पुस्तक के पंजाबी संस्करण का औपचारिक विमोचन आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर सिंह (Banvir Singh) द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्या भारती (Vidya Bharati) उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा (Vijay Nadda) भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय शिक्षा के मूल्यों, दृष्टिकोण और सांस्कृतिक आधार को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना है।

Vijay Nadda
Vijay Nadda

भारतीय शिक्षा दर्शन को समझने का नया अवसर

बताया जा रहा है कि ‘भारतीय शिक्षा दृष्टि’ पुस्तक में भारतीय परंपरा, संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था के महत्व को रेखांकित किया गया है। इसके साथ ही शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में विचार भी प्रस्तुत किए गए हैं।

आयोजकों का मानना है कि पंजाबी भाषा में इस पुस्तक के प्रकाशन से क्षेत्र के शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा से जुड़े लोगों को भारतीय शिक्षा दर्शन को समझने का नया अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को लेकर शिक्षा जगत में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *