Bomb Threat: जालंधर में कई स्थानों पर बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय

शहर में तीन स्कूलों, दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन, पंजाब विधानसभा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।

Daily Samvad
3 Min Read
Bomb Threat
Punjab Government
Highlights
  • जालंधर में बम धमकी से हड़कंप
  • स्कूलों, अंबेडकर प्रतिमाओं और ट्रेनों को उड़ाने की चेतावनी
  • पुलिस हाई अलर्ट पर
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 423 शब्द|📅 16 Mar 2026

डेली संवाद, जालंधर। Bomb Threat: जालंधर के तीन स्कूलों, दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन, पंजाब विधानसभा और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई है, जिसमें खुद को खालिस्तानी समर्थक बताया गया है।

जानकारी के अनुसार धमकी भरी ईमेल जालंधर (Jalandhar) के APJ स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल और एक अन्य निजी स्कूल को भेजी गई है। ईमेल में लिखा गया है कि जालंधर जिले में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की सभी प्रतिमाओं को हटाया जाए। इसके लिए 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है।

स्कूल, ट्रेन और अंबेडकर प्रतिमाएं निशाने पर

मेल में चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय तक प्रतिमाएं नहीं हटाई गईं तो उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली जाने वाली ट्रेन और पंजाब विधानसभा को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

धमकी भरा मेल मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और संबंधित स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। साथ ही स्कूलों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

मेल में लिखा-अपने बच्चे बचाओ

मेल को हाबी दानबा के अकाउंट से भेजा गया है। सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर भेजी गई मेल के टू में skool.rmd.jln@apj.edu, nfo@dpsjalandhar.in, oedcisjal@gmail.com है। सब्जेक्ट में जालंधर स्कूलों में बम धमाका लिखा है। इसमें लिखा है कि सीएम मान निशाने पर हैं। पंजाब बनेगा खालिस्तान। अपने बच्चे बचाओ, आतंकवादी अंबेडकर के पोर्ट्रेट और मूर्तियां 14 अप्रैल तक पंजाब में से हटा दो। नहीं तो बमों का धमाका होगा।

मेल में स्कूलों को उड़ाने का समय 1 बजकर 11 मिनट, असेंबली को 2 बजकर 11 मिनट, दिल्ली ट्रेन को 9 बजकर 11 मिनट लिखा है। इसमें सिखों के नरसंहार का बदला लेने की बात कही गई है।

CM मान को भी थ्रेट

मेल में लिखा है कि अंबेडकर ने सिखों को हिंदू कहा है, इसलिए इसकी मूर्तियां जहां भी दिखेंगे इनको तोड़ दिया जाएगा या बम से उड़ा देंगे। 14 अप्रैल वाले दिन सब बम के साथ खत्म करेंगे। खालिस्तान बम धमाका जरूर होगा। सीएम मान के टुकड़े-टुकड़े होने वाले हैं जैसे बेअंत सिंह के किए थे।

बम और 47 (एके-47) के साथ सिखों के दुश्मन मरेंगे। खालिस्तान जनमत संग्रह के साथ पंजाब भारत के कब्जे से आजाद होगा। खालिस्तान नेशनल आर्मी के इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *