Punjab News: पंजाब में महिला ASI की घटिया करतूत, 5 वर्षीय बच्ची के हाथ-पैर बांध धूप में गेट से बांधा, सस्पेंड

फरीदकोट के डोगर बस्ती में पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने साल की पोती को हाथ-पैर बांधकर घर के बाहर गेट से बांध दिया। बच्ची को घंटों धूप में तड़पाया गया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसे सजा देने के लिए ऐसा किया।

Muskaan Dogra
3 Min Read
एएसआई ने 5 वर्षीय बच्ची को गेट से बांधा
Highlights
  • 5 साल की बच्ची को बांधकर धूप में रखा
  • वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की
  • बाल कल्याण समिति ने जांच शुरू की
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: पंजाब (Punjab) में महिला ASI की घटिया करतूत सामने आ रही है। खबर है कि महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं, जिसके चलते उसको सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फरीदकोट (Faridkot) के डोगर बस्ती में पंजाब पुलिस की लेडी ASI ने साल की पोती को हाथ-पैर बांधकर घर के बाहर गेट से बांध दिया। बच्ची को घंटों धूप में तड़पाया गया। बच्ची उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे नाराज होकर उसने उसे सजा देने के लिए ऐसा किया।

एएसआई को किया सस्पेंड

यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर
आरोपी लेडी एएसआई सरबजीत कौर

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डोगर बस्ती इलाके के लोगों के मुताबिक जब उन्हें इस घटना का पता चला तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद लोगों ने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन महिला बाहर आई और बच्ची को उठाकर अंदर ले गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इसके बाद मोहल्ला निवासियों ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी रोष है और उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बाल कल्याण समिति ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल गए हुए हैं और उक्त महिला एएसआई ही उसकी देखभाल कर रही थी। बच्ची के साथ हुई इस तरह की घटना पूरी तरह अस्वीकार्य है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला बाल कल्याण समिति को भेज दिया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *