Haryana News: कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पांच विधायकों को किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला

हरियाणा (Haryana) में राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपने पांच विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Congress
Highlights
  • कांग्रेस ने पांच विधायकों को निलंबित किया
  • राज्यसभा चुनाव में कथित क्रॉस वोटिंग के आरोप
  • पार्टी ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाया
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए पार्टी कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) में राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित क्रॉस वोटिंग के मामले में कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपने पांच विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। जिन विधायकों पर कार्रवाई की गई है, उनमें शैली चौधरी, रेनू वाला, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और जरनैल सिंह शामिल हैं।

Suspend
Suspend

भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप

इन पर 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार सतीश नांदल के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने के आरोप लगे थे। इस चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने एक वोट से भी कम अंतर से जीत पाए थे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि राज्यसभा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण मौके पर पार्टी लाइन से हटकर मतदान करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस कार्रवाई के जरिए पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठनात्मक अनुशासन से समझौता नहीं किया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *