डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) के एक स्कूल में में ड्यूटी के दौरान महिला टीचर तेजाब फेंकने का मामला सामने आ रहा है। इस हमले में अध्यापिका बुरी तरह झुलस गईं है। इसके साथ ही 2 छोटे बच्चे भी इस हमले का शिकार हुए है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर के गांव महिमदपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल के अंदर एक एक महिला टीचर पर तेजाब फेंका गया है। बताया जा रहा है कि ये हमला उसी के ही भांजे द्वारा किया गया है जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई।
2 छोटे बच्चे भी झुलसे
महिला टीचर की पहचान लखविंदर कौर (36) के रूप में हुई है। वहीं, कक्षा में मौजूद 2 छोटे बच्चे भी इस हमले का शिकार हो गए, जिससे वो दोनों भी झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लखविंदर कौर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोजाना की तरह लखविंदर कौर अपनी कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थीं कि अचानक एक युवक क्लास रूम में घुसा और उन पर तेजाब फेंककर फरार हो गया। इस दौरान लखविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पास बैठे दो बच्चों पर भी तेजाब के छींटे पड़े।
मौके पर पुलिस पहुंची
घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई और घायल टीचर को इलाज के लिए बटाला अस्पताल भेजा गया तथा पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं कुछ ही समय में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अभी तक हमले के पीछे की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है और एड्स पीड़ित भी है।









