डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर की देखरेख और सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू की अगुवाई में रामामंडी इलाके को खूबसूरत बनाने का काम नगर निगम तेजी के साथ कर रहा है। बलबीर सिंह बिट्टू की अगुवाई में आज रामामंडी इलाके में डिवाइडर पर रिफ्लैक्टर लगाए गए। जिससे वाहन चालकों को अब सुविधा मिलेगी।
जालंधर (Jalandhar) के सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने बताया कि मेयर वनीत धीर की देखरेख में शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने काम किया जा रहा है। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा को लेकर नगर निगम बेहतर काम कर रहा है। बिट्टू ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर आज रामामंडी इलाके में डिवाइडर पर रिफ्लैक्टर लगाए गए हैं।

रामा मंडी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को मजबूती
सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने बताया कि जालंधर सेंट्रल हलके के प्रभारी नितिन कोहली ने रामा मंडी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को मजबूती देते हुए रिफ्लैक्टर लगाने के काम की शुरूआत करवाई। वहीं, नितिन कोहली ने बताया कि इस क्षेत्र में रात के समय सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लंबे समय से बढ़ रही थीं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
विशेष रूप से अंधेरे में, डिवाइडर को स्पष्ट रूप से दिखाई न देने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, नगर निगम ने डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर लगवाए हैं ताकि रात में भी डिवाइडर को आसानी से दिखाई दें और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस पहल से इलाके के निवासियों को काफी राहत मिलेगी और सड़कों पर सुरक्षा का स्तर काफी हद तक बढ़ जाएगा।
हादसे में काफी कमी आएगी
सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू ने कहा है कि इस प्रयास से रामामंडी इलाके में होने वाले हादसे में काफी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्य रोड पर इस तरह के रिफ्लैक्टर लगाने का काम जारी रहेगा। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू के साथ पार्षद पति विक्की तुलसी, पार्षद अमरदीप सिंह कीनू, हनी भाटिया समेत कई लोग मौजूद थे।









