Punjab News: मोहिंदर भगत द्वारा रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

Daily Samvad
2 Min Read
Mohinder Bhagat Minister Punjab
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने शुक्रवार शाम पंजाब सचिवालय में रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। इस अवसर पर रक्षा सेवा कल्याण विभाग के प्रधान सचिव सुमेर सिंह गुर्जर और निदेशक भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मंत्री (Mohinder Bhagat) को जानकारी दी कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित मामलों में काफी प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न युद्धों के दौरान शहीद हुए अधिकांश सैनिकों के परिवारों को पंजाब सरकार द्वारा पहले ही मुआवजा दे दिया गया है।

Jalandhar News: जालंधर वेस्ट में AAP के मोहिंदर भगत की बड़ी जीत, BJP के शीतल अंगुराल को 37325 वोटों से हराया, देखें LIVE

अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की

इसके अलावा बाकी बचे मामलों और उनकी वर्तमान स्थिति पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि खाली पदों को भरने के लिए कार्रवाई भी तेजी से की जा रही है। इस मौके पर विभागीय बजट और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले बहादुर सैनिकों के प्रति पंजाब सरकार पूर्ण श्रद्धा और सम्मान रखती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उनकी हर संभव सहायता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *