डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh Police Encounter News: चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी ‘गोलू गोहाना’ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास की गई, जहां पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी।
चंडीगढ़ (Chandigarh) पुलिस के अनुसार, टीम पहले से इलाके में तैनात थी और जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा, उसे घेर लिया गया। खुद को घिरा देख ‘गोलू गोहाना’ ने मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान हालात तेजी से बिगड़ गए और पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही काबू में आ गया।
गोलू अस्पताल में भर्ती
घायल गोलू गोहाना को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। सुरक्षा कारणों के चलते अस्पताल में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस सूत्रों का कहना है कि ‘गोलू गोहाना’ पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वह हरियाणा पुलिस का वांटेड अपराधी भी था। उसके खिलाफ लूट, अवैध हथियार रखने और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
कई मुकदमे दर्ज
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य आपराधिक कनेक्शनों का खुलासा किया जा सके।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा हुआ है और हाल के अपराधों में उसकी क्या भूमिका रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।









