Kedarnath Dham: केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, मोबाइल फोन पर लगा प्रतिबंध

केदारनाथ में मंदिर समिति ने बाबा बर्फानी के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा फोन रखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही मंदिर परिसर के अंदर श्रद्धालुओं को तस्वीरें लेने, वीडियो या रील बनाने आदि की मनाही होगी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Kedarnath Dham Yatra
Highlights
  • केदारनाथ मंदिर में फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध
  • र्शन के दौरान फोटो-वीडियो और रील बनाना मना
  • मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया फैसला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तराखंड। Kedarnath Dham: केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर है। मंदिर समिति ने बाबा बर्फानी के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा फोन रखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक केदारनाथ (Kedarnath) में मंदिर समिति ने बाबा बर्फानी के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा फोन रखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही मंदिर परिसर के अंदर श्रद्धालुओं को तस्वीरें लेने, वीडियो या रील बनाने आदि की मनाही होगी।

अधिकारियों ने कड़ा कदम उठाया

केदारनाथ मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने ये कड़ा कदम उठाया है। मंदिर समिति के सदस्य ने कहा कि यह निर्णय आध्यात्मिक वातावरण को बनाए रखने और श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी उल्लंघन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें और धार्मिक मर्यादा बनाए रखें ताकि शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से संतुष्टिदायक दर्शन का अनुभव सुनिश्चित हो सके।

बता दे कि केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार यानि आज प्रातः शुभ मुहूर्त में ठीक 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *