डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस वार्ता में अहम फैसलों की जानकारी दी। हरियाणा विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र 27 अप्रैल को बुलाया जाएगा, जिसमें हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 पेश किया जाएगा।
कैबिनेट ने कॉमन कैडर के ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए नए नियमों को मंजूरी दी है। अब 5 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारी क्लर्क पद के लिए पात्र होंगे।
20% से बढ़ाकर 30% करने का प्रावधान
ड्राफ्ट बिल में ग्रुप डी से क्लर्क पद पर प्रमोशन कोटा 20% से बढ़ाकर 30% करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 5% एक्स-ग्रेशिया पद अनिवार्य करने का प्रावधान भी शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कदम से कर्मचारियों के कैरियर में नई संभावनाएं बढ़ेंगी और सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित होगी।










