डेली संवाद, बटाला। Firing In Punjab: पंजाब में गोलीबारी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक घटना सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलियां चली है जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के बटाला (Batala) के पुलिस स्टेशन घुमान के अधीन आते गांव भोमा में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है और एक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दो लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि बटाला के अधीन आते गांव भोमा में सोमवार देर रात सैर कर रहे तीन लोगों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मृतक की पहचान कश्मीर सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा को चेक किया जा रहा है।










