Punjab News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

साइप्रस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए ऐंठने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पठानकोट निवासी राकेश कुमार ने जिला पुलिस को शिकायत दी कि उसे विदेश भेजने के बहाने धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Fraud
Highlights
  • पठानकोट में विदेश भेजने के नाम पर ठगी
  • साइप्रस नौकरी का झांसा देकर 6.50 लाख की ठगी
  • प्रभजोत सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला पठानकोट से सामने आया है, जहां साइप्रस (Cyprus) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए ऐंठने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पठानकोट निवासी राकेश कुमार ने जिला पुलिस को शिकायत दी कि उसे विदेश भेजने के बहाने धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया। राकेश ने बताया कि दो आरोपियों ने उसे साइप्रस (Cyprus) में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए कुल 6.50 लाख रुपए ऐंठ लिए।

Fraud Travel Agent
Fraud Travel Agent

साथी के पास भेजने का भरोसा दिया

प्रारंभ में आरोपियों ने उसे अपने साथी के पास भेजने का भरोसा दिया, लेकिन विदेश पहुंचने के बाद न तो उसे कोई काम मिला और न ही कोई मदद की गई। राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि साइप्रस में उसके साथ कई समस्याएं हुईं और वह अपने दम पर किसी तरह वापिस भारत लौट सका। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने मिलीभगत करके उसे धोखा दिया और उससे भारी रकम वसूली।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान प्रभजोत सिंह और गुरप्रीत सिंह, दोनों जालंधर निवासी, के रूप में की है। थाना डिवीजन नंबर 2 में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *