डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में बीते दो दिनों से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि पंजाब में आज भी तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी है।
बता दे कि बुधवार को कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। राज्य का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब में 2 मई से मौसम खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2, 3, 4 और 5 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

गर्मी से राहत मिलेगी
इस दौरान पंजाब (Punjab) के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। पंजाब का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मौसम विभाग ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि अगले 24 से 48 घंटे कई राज्यों के लिए महत्वपूर्ण होंगे। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक का प्रभाव देखने को मिलेगा।











