Punjab News: नेटवर्क टॉवर में आग से हड़कंप, घंटे बाद पाया काबू; लाखों का नुकसान

कपूरथला जिले के शेखूपुर इलाके में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रिहायशी मकान की छत पर बने नेटवर्क टॉवर के कमरे में अचानक आग लग गई।

Daily Samvad
2 Min Read
Fire in Kapurthala Network Tower Room
Highlights
  • कपूरथला में टॉवर रूम में भीषण आग
  • दमकल ने एक घंटे में पाया काबू
  • टॉवर की मशीनरी जलकर खाक
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: कपूरथला जिले के शेखूपुर इलाके में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रिहायशी मकान की छत पर बने नेटवर्क टॉवर के कमरे में अचानक आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आग की वजह से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शेखूपुर निवासी इंद्रजीत सिंह के घर की है, जहां छत पर BSNL का नेटवर्क टॉवर लगा हुआ है। रविवार सुबह करीब 11 बजे कपूरथला (Kapurthala) टॉवर के कमरे से अचानक काला धुआं उठता देखा गया। कुछ ही मिनटों में धुआं भीषण आग में बदल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

Fire in Kapurthala Network Tower Room
Fire in Kapurthala Network Tower Room

घर के मालिक ने तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फायर अधिकारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार, सुबह 11:04 बजे कॉल मिली थी, जिसके बाद टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उनकी तत्परता के चलते आग को घर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन टॉवर रूम में रखी मशीनरी, केबल और अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।





















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *