डेली संवाद, कोलकाता। West Bengal Election Results Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 293 सीटों पर मतगणना जारी है, जबकि फालता सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होना है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 135 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 107 सीटों पर आगे चल रही है। इन रुझानों ने राज्य की राजनीति में रोमांच बढ़ा दिया है।
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के झाड़ग्राम जिला इस चुनाव में खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां की सभी चारों सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाना भी काफी सुर्खियों में रहा था।

दिग्गजों की सीट
दिग्गज उम्मीदवारों की बात करें तो भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगे चल रही हैं। वहीं नंदीग्राम सीट, जो इस चुनाव की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में रही, वहां से सुवेंदु अधिकारी को बढ़त मिली हुई है। इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके अलावा आरजी कर रेप केस से जुड़ी पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ भी अपने क्षेत्र में बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे यह चुनाव सामाजिक मुद्दों के कारण भी चर्चा में है। मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आने में समय है। किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और कौन से दिग्गज जीत दर्ज करेंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। पल-पल के अपडेट के लिए दर्शक डेली संवाद पर बने रहें।











