West Bengal Election Results Live: बंगाल की रूझानों में BJP को पूर्ण बहुमत, CM ममता बनर्जी अपनी सीट से चल रही हैं पीछे

पश्चिम बंगाल में काउटिंग के बीच कोलकाता में TMC ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा है। यहां सुबह के समय कोई चहल-पहल नहीं दिखी। वहीं भाजपा ऑफिस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद संजय जायसवाल सहित कई नेता पहुंचे हैं।

Daily Samvad
2 Min Read
PM Narendra Modi
Highlights
  • विधानसभा चुनाव की काउंटिंग हो रही है
  • सुबह से TMC ऑफिस पर सन्नाटा पसरा
  • भाजपा हेडक्वार्टर पर पूरी-जलेबी बननी शुरू
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कोलकाता/नई दिल्ली। West Bengal Election Results Live: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग हो रही है। कोलकाता में सुबह से TMC ऑफिस पर सन्नाटा पसरा है। दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर पूरी-जलेबी बननी शुरू हो गई है। चेन्नई में DMK ऑफिस पर जश्न जैसा माहौल है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 160 और टीएमसी 117 सीटों पर आगे चल रही है।

 

सुवेंदु अधिकारी आगे

भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पीछे हैं। सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। वहीं पानीहाटी सीट पर आरजीकर हॉस्पिटल रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त है। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पश्चिम बंगाल में काउटिंग के बीच कोलकाता में TMC ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा है। यहां सुबह के समय कोई चहल-पहल नहीं दिखी। वहीं भाजपा ऑफिस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद संजय जायसवाल सहित कई नेता पहुंचे हैं। दिल्ली स्थित BJP हेडक्वार्टर में काउंटिंग शुरू होते ही जश्न की तैयारियां दिखने लगीं। यहां कार्यकर्ताओं ने जलेबी बनानी शुरू कर दी।





















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *