Punjab News: फौजी को छोड़ने जा रहे परिवार के साथ हादसा, नेशनल हाईवे पर कार बनी आग का गोला

अमृतसर (Amritsar) के जंडियाला गुरु क्षेत्र में राष्ट्रीय मार्ग पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Muskaan Dogra
2 Min Read
खड़ी कार धू-धू कर जली
Highlights
  • अमृतसर में खड़ी कार में लगी आग
  • घटना के समय कार में 10 साल का बच्चा
  • घटनास्थल पर आग बुझाने की कोशिश
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) के जंडियाला गुरु क्षेत्र में राष्ट्रीय मार्ग पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब कार में चार लोग सवार थे, जिनमें एक 10 साल का बच्चा भी था।

हालांकि, सभी लोग समय रहते कार से बाहर निकल आए, जिससे किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, कार सवार परिवार पटी के कच्चे पक्के गांव से जंडियाला गुरु आए थे। कार में एक सेना का जवान भी मौजूद था, जो छुट्टी के बाद जम्मू जाने वाला था।

कार पूरी तरह जली

उसे जालंधर से आगे किसी साथी सैनिक से मिलना था। इसी दौरान अचानक कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आग का कारण बिजली शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग से आरोप लगाया कि वाहन देर से मौके पर पहुंचा, जिससे नुकसान बढ़ गया।





















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *