डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: अक्षरों और किताबों की दुनिया से आगे बढ़कर, अब बच्चे रंगों की जुबां से अपनी कामयाबी की नई कहानी लिखेंगे। डिप्स हरियाना भुंगा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और क्रांतिकारी कदम उठाते हुए अपने कैंपस में एक अत्याधुनिक और ‘वर्ल्ड क्लास’ आर्ट स्टूडियो की शुरुआत की है।
इस भव्य स्टूडियो का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएओ रमनीक सिंह ने किया। इस दौरान उनके साथ सीईओ मोनिका मंडोत्रा, जीएम राजीव, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. रोमीला शर्मा, डायरेक्टर पीयूष जयसवाल और स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका सचदेवा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
रंगों से निखरेगा बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास
समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधन ने कहा कि यह आर्ट स्टूडियो केवल चार दीवारों का कमरा नहीं है, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने वाला एक खुला आसमान है। वैज्ञानिक शोध भी यह साबित कर चुके हैं कि बच्चे रंगों के माध्यम से सबसे तेजी से सीखते हैं।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
रंग हमारे दृष्टिकोण को जीवंत, ऊर्जावान और मजबूत बनाते हैं। डिप्स प्रबंधन का यह प्रयास बच्चों की छिपी हुई रचनात्मकता को बाहर लाना है, जहां हर बच्चा अपनी कला के दम पर एक वैश्विक पहचान बना सके।
भावनाओं और जीवंत कला का अद्भुत संगम
इस नवनिर्मित स्टूडियो की हर दीवार, हर कोना और वहां रखी हर मूर्ति अपने आप में एक अनूठी कहानी बयां कर रही थी। उद्घाटन के दौरान स्टूडियो में रचनात्मकता अपने चरम पर दिखी, जिसे देख वहां मौजूद कला सलाहकार संतोष शिरके, वाइस प्रिंसिपल नीतू हांडा और भारी संख्या में आए अभिभावक व गणमान्य नागरिक मंत्रमुग्ध हो गए। माता-पिता ने डिप्स प्रबंधन की इस अनूठी पहल का दिल से स्वागत किया और कहा कि यह स्टूडियो बच्चों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के एमडी तरविंदर सिंह और सीएओ जशन सिंह ने भी डिप्स हरियाना परिवार को इस नए विस्तार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह के अंत में आए हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया ।









