डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर के खालसा कॉलेज में छात्रों के दो गुटों छात्रों के बीच हिंसक झड़प होने की खबर सामने आ रही है जिससे करीब 6 से अधिक छात्र घायल हुए हैं। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) के खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें 6 से अधिक छात्र घायल हो गए हैं। घायल एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मेस में हुई घटना
जानकारी के अनुसार, यह घटना रात लगभग 9:30 बजे सी ब्लॉक के मेस में हुई। बिहार के छात्रों का आरोप है कि वे मेस में खाना खाते समय आपस में भोजपुरी भाषा में बातचीत कर रहे थे। तभी कुछ कश्मीरी छात्रों ने उनसे कहा कि यहां ऐसा भाषा बोलना स्वीकार्य नहीं है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसी बात को लेकर बहस बढ़ गई और कश्मीरी छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बी.टेक (सीएससी) के छात्र ऋषभ निरंजन ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन कश्मीरी छात्रों के पक्ष में है और बिहार के छात्रों को हॉस्टल में बंद कर दिया गया।
उन्हें धमकी दी गई कि अगर कोई बाहर आया तो उसे जुर्माना या कॉलेज से निकाला जा सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज की समीक्षा की जा रही है और छात्रों से पूछताछ की जा रही है, ताकि झगड़े की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल इसे छात्रों के बीच आपसी विवाद माना जा रहा है।










