Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

Daily Samvad
8 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 25 November 2024: आज 25 नवंबर 2024 की तारीख है, दिन है सोमवार (Monday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 25 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातक नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, कई राशि के जातकों को आज नौकरी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को निवेश से लाभ प्राप्त होगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। किसी शादी समारोह में जाने का योग बनेगा। आज पारिवारिक प्रेम देखने को मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा। सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में देखने को मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा परंतु वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बनता हुआ कार्य आपका बिगाड़ सकता है। पुराने किसी मित्र से मिलना होगा। आज भगवान शंकर की उपासना करना आपके लिए कल्याणकारी रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

आज अपने दिन की शुरुआत वाणी पर संयम रखकर करें, नहीं तो आपको नुकसान की संभावना है। आज के दिन किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास करना आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद से दूर रहें। परिवार में क्लेश हो सकता है। नौकरी वर्ग वालों के लिए कार्यक्षेत्र में परेशानियां बढ़ेगी। आज यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कोई नई आशा की किरण आपके जीवन में उदय होगी। बहुत दिन से चल रही परेशानियां दूर होगी। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। आज परिवार में आपसी प्रेम देखने को मिलेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का आज विचार बन सकता है। अपने पुराने व्यवसाय को आप नया रूप दे सकते हैं। भगवान विष्णु की उपासना करना लाभकारी रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप मानसिक तौर से परेशान नजर आएंगे। किसी कार्य के लिए जो आप प्रयास कर रहे हैं। उसके सफल न होने पर आज निराशा देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में परेशानियां आयेंगी। आज अपनी स्थिति को संभालने के लिए आपको कहीं से कर्ज लेना पड़ सकता है। कोई अप्रिय घटना सुनने को मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें। आज लाल वस्तु का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए ठीक रहेगा। आज का दिन कोई नई प्रॉपर्टी भवन आदि खरीदने का विचार आप बना सकते हैं। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। न्यायालय पक्ष के कार्य में रुकावट आएगी। हनुमान जी को फल का प्रसाद चढ़ाना लाभकारी रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

आज आप अपने किसी रुके हुए कार्य को पूर्ण करने के लिए किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका काम चालू हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां देखने को मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी। परिवार में प्रॉपर्टी संबंधी विवाद देखने को मिलेगा। आज का दिन किसी बड़े कार्य का निर्णय न लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी कार्य की यदि शुरुआत करना है, तो भगवान शंकर पर जलाभिषेक करके शुरू करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य संबंधी लाभ परिवार में देखने को मिलेगा। पत्नी के खराब स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज प्रॉपर्टी संबंधी कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए लाभ की स्थिति रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन में विचार बन सकता है। पारिवारिक क्लेश खत्म होगा। आज किसी देव मंदिर में दर्शन के लिए आप जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी भरा रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। आपको कोई बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। व्यापार क्षेत्र में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। विरोधी वर्ग अपने षड्यंत्र में आपको फंसा सकते हैं, जिस कारण आपका व्यवसाय में नुकसान होना संभव है। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में धन व्यय होगा। साथ ही पुराने पार्टनर साथ छोड़ सकते हैं। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए ठीक नहीं है। अच्छा होगा कोई भी निर्णय सोच विचार कर करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज चोट लगने के योग बन रहे हैं। कोई भी कार्य संभाल कर करें। वाहन चलाने में सावधानी रखें। आज व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में चल रहा आपसी मतभेद दूर होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत होने की संभावना बनेगी। आज न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको विजय प्राप्त होगी। वाणी पर संयम रखें। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आज हनुमान जी की उपासना करना आपके रुके हुए कार्य को पूर्ण करने वाला होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में निवेश करें, मिलेगा भरपूर लाभ, नौकरी मिलने के भी आसार

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में संतान का योग बनेगा। आज कोई मनोकामना आपकी पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आज किसी मनचाही वस्तु को आप प्राप्त कर सकते हैं, जिस कारण आपको लाभ प्राप्त होगा। पत्नी बच्चों के लिए कोई बड़ा निर्णय आज आप ले सकते हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *