Punjab News: पंजाब में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण, फिरौती में मांगे 7 लाख रुपए, जालंधर का युवक गिरफ्तार, लड़की-लड़का सुरक्षित

Daily Samvad
4 Min Read
पंजाब में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण, फिरौती में मांगे 7 लाख रुपए
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/अमृतसर। Punjab News: Sri Lankan Boy And Girl Kidnapped in Punjab – पंजाब से चौंकाने वाली खबर आ रही है। पंजाब (Punjab) में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण (Kidnapped) कर फिरौती में 8000 यूरो (करीब 7 लाख रुपए) रुपए की मांग की गई। अपहरण का मास्टरमाइंड जालंधर (Jalandhar) का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी कपूरथला (Kapurthala) का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, विदेशी नागरिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के मुताबिक अमृतसर पुलिस (Amritsar Police) ने जालंधर और कपूरथला के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने विदेश भेजने के नाम पर एक श्रीलंका (Sri Lanka) के लड़के और लड़की का अपहरण किया था और फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने दोनों को वारदात के 24 घंटे के दौरान गिरफ्तार किया है।

पंजाब में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण, फिरौती में मांगे 7 लाख रुपए
पंजाब में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण, फिरौती में मांगे 7 लाख रुपए

वर्क वीजा दिलाने के नाम पर अपहरण

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने के मुताबिक नीलूजीतन निवासी श्रीलंका ने बताया कि वो अपने दोस्त जहान, करबिका, ललित पियांथा, कनिष्क और सुमर्धन के साथ 2 दिसंबर को भारत घूमने आया था। उसे दिल्ली में श्रीलंका का युवक असिथा मिला जिसे वो पहले से जानते नहीं थे। असिथा ने नीलूजीतन से कहा कि वो उनका अल्बानिया का वर्क वीजा लगवा देगा। जिसके बाद उसके सारे दोस्त वर्क वीजा के लिए सहमत हो गए।

इसके बाद असिथा उन्हें दो अन्य लोगों से मिलवाने ले गए। जिन्होंने उनके सभी पांचों के वीजा लगवाने के लिए 3000 डॉलर लिए। उसके बाद उन दोनों का फोन आया कि 27 दिसंबर को बताया कि दो आदमी कनिष्क (लड़की) और सुमर्धन का वीजा लग गया है और उन्हें लेकर अमृतसर आ जाएं।

दिल्ली से अमृतसर बुलाया

जिसके बाद 29 दिसंबर को वो अमृतसर पहुंचे, जहां से वह दोनों उनके साथी कनिष्क (लड़की) और सुमर्धन को लेकर रात को ही गाड़ी से चले गए। अगले दिन उन्होंने वीडियो कॉल की कि वो दोनों को मार देंगे, अन्यथा उन्हें 8000 यूरो दिए जाएं।

जिसके बाद नीलूजीतन अमृतसर के रामबाग पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन में आकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन ट्रेस करते हुए होशियारपुर इलाके में पहुंची और होशियारपुर पुलिस की मदद से जालंधर ग्रामीण इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पंजाब में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण, फिरौती में मांगे 7 लाख रुपए
पंजाब में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण, फिरौती में मांगे 7 लाख रुपए

अपहरण में प्रयोग कार बरामद

आरोपियों की पहचान अंकित निवासी कपूरथला और और इंद्रजीत सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अंकित विदेश से डिपोर्ट होकर भारत आया है, वहीं पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी एक और साथी को गिरफ्तार करना है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि श्रीलंका से आए नागरिक सुरक्षित हैं और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अपहरण के समय प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *