Punjab News: पुलिस के नाम पर मांगता था रिश्वत, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज थाना सिटी-1, संगरूर में तैनात पंजाब (Punjab) होम गार्ड (पी.एच.जी.) वॉलंटियर मलकीत सिंह को पुलिस मुलाजिमों की ओर से 80,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज की गई एक शिकायत की जांच के बाद उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता के पति के खिलाफ नशीले पदार्थों से संबंधित केस दर्ज न करने में मदद के बदले थाने के पुलिस मुलाजिमों की ओर से 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी, लेकिन यह सौदा 80,000 रुपये में तय हो गया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के बाद शिकायत में होम गार्ड वॉलंटियर मलकीत सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *