Study In Abroad: कनाडा-अमेरिका नहीं बल्कि ये देश दे रहा है भारतीय छात्रों को 10 लाख रुपए की स्कॉलरशिप और 3 साल का वर्क वीजा

Muskaan Dogra
3 Min Read
Study In Abroad
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 04 Apr 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Study In Abroad: भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका (America), ब्रिटेन (Britain), कनाडा (Canada) जैसे देशों में पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। इसका एक मुख्य कारण यह है कि इन देशों में वीजा नियमों में बड़े बदलाव हुए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कुछ जगहों पर छात्रों की संख्या सीमित कर दी गई है तो कुछ जगहों पर वीजा (Visa) की ज़रूरतें बढ़ा दी गई हैं जिसके कारण छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते अब भारतीय छात्र ऐसे देश में पढ़ाई करना चाहते हैं जहां उन्हें इन सभी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Study In Abroad: कनाडा-अमेरिका नहीं बल्कि ये देश दे रहा है भारतीय छात्रों को 10 लाख रुपए की स्कॉलरशिप और 3 साल का वर्क वीजा
Study In New Zealand

इस समस्या का समाधान न्यूजीलैंड (New Zealand) ने किया है, जो छात्रों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य बन गया है। न्यूजीलैंड में छात्रों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। वर्तमान सरकार और विश्वविद्यालय भी छात्रों को आकर्षित करने के लिए स्कॉलरशिप लेकर आ रहे हैं।

वीजा नियमों को बनाया आसान

इसके साथ ही वीजा नियमों (Visa Rules) को आसान बना दिया गया है और अध्ययन के बाद वर्क वीजा (Work Visa) की अवधि भी बढ़ा दी गई है। हाल ही में न्यूजीलैंड उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई, जिसके तहत भारतीय छात्रों को 29 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। इन स्कॉलरशिप के जरिए छात्र स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकेंगे।

Study In Abroad
Study In Abroad

स्कॉलरशिप का मूल्य 5000 से 20000 न्यूजीलैंड डॉलर

Study In Abroad: कनाडा-अमेरिका नहीं बल्कि ये देश दे रहा है भारतीय छात्रों को 10 लाख रुपए की स्कॉलरशिप और 3 साल का वर्क वीजा
New Zealand Scholarship

बता दे कि स्कॉलरशिप (Scholarship) का मूल्य 5000 से 20000 न्यूजीलैंड डॉलर (2.5 से 10 लाख रुपये) तक है। इतना ही नहीं, यहां के कई विश्वविद्यालय प्रवेश पाने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान करते हैं, ताकि उनका पढ़ाई का खर्च कम हो और वे यहां आकर पढ़ाई कर सकें।

3 हफ्ते में मिलता वर्क वीजा

Study In Abroad: कनाडा-अमेरिका नहीं बल्कि ये देश दे रहा है भारतीय छात्रों को 10 लाख रुपए की स्कॉलरशिप और 3 साल का वर्क वीजा
work Visa

न्यूज़ीलैंड की वीज़ा नीति और पढ़ाई के बाद काम करने के लिए मिलने वाले वर्क वीज़ा (Work Visa) के कारण भारतीय भी यहां प्रवेश पा रहे हैं। यहां ग्रेजुएशन के बाद छात्रों को 3 हफ्ते में ही पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा (Post Study Work Visa) मिलता है, जो उन्हें 3 साल तक देश में काम करने की अनुमति देता है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *