Bigg Boss: जसलीन मथारू ने कराई सौरभ से बॉडी मसाज, अनूप जलोटा बोले- भाई बोलकर बहुत कुछ हो रहा है

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 17 Oct 2018

मुंबई. बिग बॉस सीजन 12 का पांचवा वीक चल रहा है और अब रोमांच अपने चरम पर है। घर में नोकझोंक, प्‍यार, एलिमिनेशन सब कुछ हो चुका है। धीरे धीरे घर में मौजूद कंटेस्‍टेंट के बीच खिचड़ी पक रही है। बता दें कि जसलीन मथारू और सौरभ पटेल के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं जिससे भजन गायक अनूप जलोटा काफी नाराज हैं। हाल ही में सौरभ ने जसलीन को बॉडी मसाज दी।

अनूप, जसलीन और सौरभ के बीच हुए इस मसाज मामले से काफी नाराज हैं और वो पूरा ड्रामा करने के मूड में हैं। अनूप जसलीन से सवाल करते हैं कि ये सब चल क्या रहा है। इस पर जसलीन ने जवाब दिया कि सौरभ को भैया कहती हैं। इस पर अनूप का पारा हाई हो गया और उन्‍होंने कहा कि आजकल भैया बोलकर बहुत कुछ होता है।

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

बिग बॉस के घर में वापसी के बाद अनूप जलोटा पूरी एनर्जी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सौरभ और जसलीन को खूब सुनाया और खिंचाई कर डाली। बता दें कि ये मामला काफी बढ़ता जा रहा है और अब ये देखना होगा कि क्‍या इससे जसलीन और अपून के रिश्‍ते खत्‍म हो जाएंगे।

https://www.instagram.com/p/BonyR7Tn9GC/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि जसलीन मथारु घर में नए रंग द‍िखा रही हैं। प‍िछले वीक जब अनूप जलोटा बिग बॉस के सीक्रेट रूम में थे तो वह वहां से जसलीन पर नजर रखे थे। लेकिन बेफ‍िक्र होकर जसलीन मथारू बाहर पूल में मस्‍ती करती नजर आई थीं। जसलीन हरे रंग की बिकिनी पहनकर पूल में उतरीं तो वहां मौजूद कंटेस्‍टेंट रोमिल भाग गए।

सैक्स रैकेट की शिकायत करने पर महिला को मिली धमकी, धंधेवाली बोली-तेरा गैंगरेप करवा दूंगी, देखें VIDEO

https://youtu.be/svzMMPkgo4U

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *