सेक्स न करने पर हुई थी मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या, सूटकेस में मिली थी लाश, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 401 शब्द|📅 19 Oct 2018

मुंबई। 20 साल की मॉडल मानसी दीक्षित मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसकी हत्या इसलिए की गई, क्योंकि उसने अपने दोस्त के साथ सेक्स करने से मना कर दिया था। मानसी की लाश मुंबई के मलाड में कुछ दिन पहले एक सूटकेस में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने 19 साल के मुजम्मिल सैय्यद को गिरफ्तार किया था। उसी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सेक्स के लिए मना करने पर उसने मानसी की हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों लंबे समय से दोस्त थे। मानसी रविवार की रात को सैय्यद से मिलने गई थी। सेक्स के लिए मना कर पर मुजम्मिल गुस्सा हो गया और उसने मॉडल मानसी के सिर पर एक स्टूल से हमला कर दिया।

सेक्स न करने पर हुई थी मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या, सूटकेस में मिली थी लाश, देखें तस्वीरें

#MeToo: जालंधर की महिला का सनसनीखेज आरोप, बोली-पुलिस थाने शिकायत करने गई तो SHO ने स्तन को घूरते हुए कहा शाम को अकेले में मिलो

मुजम्मिल ने मानसी की लाश को घर में रखे एक सूटकेस में रखा फिर ओला बुक की और ड्राइवर से एयरपोर्ट चलने को कहा। बाद में उसने बीच रास्ते में ड्राइवर से मलाड में गाड़ी रोकने को कहा। वह वहां उतरा, एक झाड़ी के पास पहुंचा और सूटकेस को वहीं फेंक दिया।

सेक्स न करने पर हुई थी मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या, सूटकेस में मिली थी लाश, देखें तस्वीरें

बाद में उसने ऑटो पकड़ा और फिर उसमें बैठकर कहीं चला गया। ओला ड्राइवर को कुछ शक हुआ, उसने फौरन पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने वह फोन नंबर मांगा, जिससे ओला बुक की गई थी।

मोबाइल कंपनी से मंगाई गई डीटेल में यह नंबर मुजम्मिल सईद का निकला। उसका लोकेशन निकाला गया और चार घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में पेशी के बाद मुजम्मिल को 22 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

सेक्स न करने पर हुई थी मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या, सूटकेस में मिली थी लाश, देखें तस्वीरें

सोशल मीडिया पर ऐक्टिव

मानसी दीक्षित राजस्थान की रहने वाली थी और मुंबई में मॉडल के तौर पर काम कर रही थी। वह फिल्मों में भी काम की तलाश में थी। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव थीं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें हैं जिसके जरिए मानसी अपने जीवन का फलसफा बताती हैं।

मानसी ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पर बैकग्राउंड इमेज लगाई थी जिसमें लिखा था, ‘आई एम मी, मैं, मैं हूं और यह तुम कभी नहीं हो सकते।’ मानसी ने यह पोस्ट 4 साल पहले किया था, जब वह महज 16 साल की रही होगी।

जालंधर में गैंगरेप: पीड़िता की जुबानी, कैसे उसके जिस्म को दो हैवानों ने लूटा..देखें VIDEO

https://youtu.be/eT5O6E-Iw1w

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *